Yoga for Eyes to Remove Glasses in Hindi | Yoga to Improve Eyesight


योगा विशेषज्ञ बताते हैं Yoga for Eyes to remove glasses and how to improve eyesight in Hindi – आंखों के तनाव और थकान से बचने के लिए 5 आसान आंखों के व्यायाम।

दोस्तों COVID-19 के आने के बाद से लगभग सभी को वर्क फ्रॉम होम मिलने लगा और घर से बैठ कर काम करने वालों की संख्या काफी तेज़ी से बड़ी। एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 34% से भी अधिक करमचारियों को लॉकडाउन में घर पर रह कर ही काम करना पढ़ रहा है।

घर से काम करने की इस नई जीवन शैली में हमने पाया कि लोगों को कंप्यूटर स्क्रीन पर बहुत ज्यादा मात्रा में समय बिताना पड़ रहा है वो भी बहुत ही कम ब्रेक ले कर

घर से काम करने की वजह से हमारी दृष्टि को डिजिटल उपकरणों से बचाने की संभावना भी बहुत ही कम है। यही वजह है कि आँखों में तनाव, आँखों की थकान और आँखों में पानी आना जैसी समस्याओं को अनुभव करना आज बहुत अधिक होता जा रहा है।

और तो और कुछ समय पहले तक बच्चे भी बहार खेलने जाते थे, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेल (Outdoor Games) खेलते थे। पर आज के समय में वे भी मोबाइल या कंप्यूटर पर ही गेम्स खेलते हैं।

वहीँ हम लोग भी एक स्क्रीन छोड़ कर दूसरी स्क्रीन पर निर्भर रह गए हैं। दिन भर का बहुत अधिक समय बिताते हैं काम करते हुए कंप्यूटर / लैपटॉप पर, थोडा आराम करने का समय आता है तो या तो टीवी की स्क्रीन या फ़ोन पर लगे रहते हैं।

यही कारण है कि बच्चे हों या बड़े, हम सभी लोग आखों में तनाव, कमजोरी, पानी आना या आखों में थकान जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

इन सभी तरह की आँखों से जुडी समस्याओं के समाधान व इलाज के लिए योगा और ध्यान शिक्षक व चिकित्सक डॉ. अनीता वर्मा जी ने 5 योगा अभ्यास बताये हैं। इन योगासन का अभ्यास करके आप घर बैठे ही अपनी आखों में तनाव, कमजोरी, पानी आना या आखों में थकान जैसी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

Yoga for Eyes to Remove Glasses in Hindi


नियमित रूप से इन योगा exercises का अभ्यास करके आप अपने eye glasses को भी remove कर सकते हैं और अपनी eyesight को बहुत हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं

तो आइये, विस्तार से जानते हैं yoga for eyes to remove glasses and how to improve eyesight.

5 Yoga Asanas for Eyes to Remove Glasses and How to Improve Eyesight

1. पामिंग (Palming)

  • अपने दोनों हाथो को एक साथ मिलाकर 10-15 सेकंड तक जोर से रगडें ताकि आपकी हथेलियों के बीच गर्मी व उर्जा पैदा हो जाए।
  • अब अपनी आखें बंद कर लें और धीरे से अपने दोनों हाथों को अपनी आखों पर रखें
  • अपने हाथों से अपनी आखों को सेक, उर्जा व गर्मी मिलने दें और कुछ लम्बी व गहरी सांस लें और छोडें।
  • महसूस करें कि आपके हाथ से आपकी आँखों को मिलती गर्मी और आखों में छाया अँधेरा कुछ शांत होने लगा है। और आपकी आँखों के पिछले हिस्से में जो भी तनाव है वो दूर हो रहा है।
  • जब तक आपके हाथ गर्म रहे, अपने हाथों को आँखों पर ही रहने दें।
  • हाथों की गर्मी मिटते ही दोबारा से यह परिक्रिया दोहराएं।

2. निमिष (Blinking)

यहाँ बताये गए सभी 5 व्यायामों में से यह शायद सबसे सरल योगा अभ्यास है। डॉक्टरों व वैज्ञानिकों का मानना है कि बार बार अपनी पलकें झपकने से आपकी आखों को सूखापन और अति प्रयोग से मुक्ति पाने में मदद मिलती है।

  • कुछ देर कमर सीधी रख कर बैठ जाएं।
  • अपने कन्धों को ढीला छोड़ दें, गर्दन सीधी रखें व सामने की और देखें।
  • अपनी आंखों को 10-15 सेकेंड के लिए बहुत तेजी से झपकाएं।
  • अब धीरे से अपनी आखों को बंद करें (1 मिनट के लिए), आखों को व्यवस्थित व नरम होने दें।
  • इस परिक्रिया से आपकी आखों को बहुत आराम मिलेगा।
  • कोशिश करें कि इस परिक्रिया को हर घंटे कम से कम एक बार ज़रूर दोहराएं।

3. ज़ूमिंग (Zooming)

आंखों की मांसपेशियों को मज़बूत बनने व ध्यान केंद्रित करने के लिए एक बहुत ही बढ़िया नेत्र व्यायाम है यह। आइये जानते हैं इसके बारे में कि इसे करना कैसे है:

  • आलती पालती मार कर एक आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं।
  • कुछ दूरी पर रखी किसी भी एक वस्तु या लाइट पर ध्यान केन्द्रित करें।
  • कुछ सेकंड के लिए अपने ध्यान को एकत्रित करके एक ही स्थान, वस्तु या लाइट पर टिकाएं।
  • अब अपना ध्यान अपने अंगूठे जितनी किसी पास की वस्तु पर ले जाएं।
  • पास की वस्तु से, बीच की किसी वस्तु पर, फिर दूर की वस्तु पर ले कर जाएं।
  • इस अभ्यास को 2 मिनट की अवधि में कई बार दोहराएं।

4. आठ का चित्र (Figure of Eight)

  • आलती पालती मार कर एक आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं।
  • आंखों के स्तर पर अपने हाथ को अपने सामने की और उठाएं।
  • मुठी बनाएं और अपना अंगूठा उठाएं और अपना ध्यान अंगूठे पर केन्द्रित करें।
  • अपने हाथ को सीधा रखते हुए अपने अंगूठे से आठ (8) आकार की आकृति में हिलाएं।
  • 30 सेकंड के लिए ट्रेस करते रहें, फिर दिशा बदल दें।

5. आई रोलिंग (Eye Rolling)

नियमित रूप से आई रोलिंग योगा किया जाना बहुत ही प्रभावी व्यायाम है। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने और आपकी आंखों के आकार को बढ़ाने में मदद करता है। इसे करने का सही तरीका यहां दिया गया है:

  • सीधे बैठे या खड़े हो कर भी यह योग किया जा सकता है।
  • अपने कन्धों को ढीला छोड़ दें, गर्दन को सीधा रखें, आगे की और सीधा देखें।
  • अपनी दाईं ओर देखें और फिर धीरे-धीरे अपनी आंखों को छत की ओर घुमाएं।
  • अपनी आंखों को नीचे बाईं ओर घुमाएं, और वहां से नीचे फर्श की ओर।
  • इसे दक्षिणावर्त (घड़ी की सुई की दिशा में – Clockwise) और वामावर्त (वामावर्ती Anti-Clockwise) दिशा में करें।

ध्यान रहे: यह योग आपको बहुत धीरे धीरे करना है। पहले Right > Top > Left > Bottom की और धीरे धीरे अपनी आखों को / दृष्टि को ले कर जाना है।

यह भी पढ़ें: Yoga for Thyroid in Hindi – योग द्वारा थाइरोइड का इलाज

ऊपर बताए गए 5 योगा व्यायामों में से कोई भी या जितने हो सके, आप इन्हें कर सकते हैं और आपकी आँखों की सेहत व दृष्टि के लिए यह बहुत ही उपयोगी व लाभप्रद साबित होंगे। यह योगा करके बहुत से लोगों के eyeglasses remove हो चुके हैं और बहुत से विद्यार्थियों व करमचारियों की eyesight improve हुई है।

डॉक्टर अनीता वर्मा जी के द्वारा बताये गए इन 5 योगा आसनों का अभ्यास करके आप अपनी आखों को एक तरह से सुरक्षा कवच पहनाते हैं जिनसे आपके glasses भी remove होते हैं और तो और आपकी eyesight भी improve होती है

दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट Yoga for Eyes to Remove Glasses in Hindi | Yoga to Improve Eyesight कैसा लगा और हमारे बताये हुए इन 5 Yogasan for Eyes को करके आपको कितने समय में कितना लाभ प्राप्त हुआ यह कृपया कर हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।


Leave a Comment