13 Ways – English Sikhne ka Aasan Tarika – जानिये English सिखने के सही तरीके

यहाँ मैं आपको English सीखने के कुछ आसान तरीके बताने जा रही हूँ जिनकी मदद से आप थोड़े ही परिश्रम से अच्छी अंग्रेजी बोलना सीख पाएंगे। ये कुछ ऐसे 13 तरीके हैं जिन्हे मैंने पिछले 4 सालों में बहुत से विद्यार्थियों पर आज़माया है और उन्हें सफलता प्राप्त हुई है। सही English सिखने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • क्या आप भी परेशानी महसूस करते हैं लोगों के साथ English में बात करने में?
  • क्या आप भी फर्राटेदार English बोलने का शौंक रखते हैं?
  • क्या आप भी English बोलते समय अपना Confidence खो देते हैं?

अगर ऐसा कुछ आपके साथ होता है तो ये पोस्ट आप ही के लिए है क्यूंकि आज से ही आपकी इस परेशानी का सलूशन आपको मिल जायेगा इस लेख में। आज आपको अपनी इन दिक्कतों का समाधान यहाँ मिलने वाला है। 

आगे बढ़ने से पहले बात करते हैं की आपको इस पोस्ट से आखिर मिलेगा क्या?

  • कुछ ही समय के थोड़े से अभ्यास से ही आपको English बोलना आ जाएगा
  • अपनी English Conversation को Improve कर पाएंगे आप इन 13 तरीको से
  • English क्यों नहीं बोल पाते कुछ लोग और कारण क्या है आप ये जानेंगे
  • Live Practice कैसे और किसके साथ करें – ये सब कुछ हम बताएँगे

तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं English Sikhne ka Aasan Tarika – 13 तरीके सही English सिखने के

Also Read: Daily Use English Sentences TGG 1 With Hindi Meaning

♦ English भाषा

भाषा आखिर है क्या? ये हम सभी जानते हैं की एक व्यक्ति को दुसरे से बात करने के लिए किसी न किसी संकेत या किसी न किसी चीज़ का सहारा लेना पढता है अपनी बात को दुसरे तक पहुंचने के लिए। और इस दुनिया में 6,500 भाषाएँ या उससे भी ज़्यादा हैं (Google के हिसाब से)। और बहुतायत में, सबसे ज़्यादा देशों में और सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है English.

अगर आंकड़ों की बात करें तो पूरी दुनिया में English बोलने वाले लोगों की संख्या है 1.6 Billion से भी ज़्यादा।

और वहीँ अगर हम हमारे अपने देश भारत की बात करें तो वैसे तो हमारी राष्टृ भाषा हिंदी है पर केवल 43.81% लोग भारत में हिंदी का प्रयोग करते हैं। 

एक सत्य ये भी है की बाकी के बचे 56.19% लोगों में से केवल 12-15% लोग ही भारत में सही English बोल और लिख पाते हैं। 

How to Speak English Fluently | Fast English कैसे बोलें (6 Super Tips)

♦ English भाषा की लिपि

लगभग सभी भाषाओँ की एक लिपि होती है। English भाषा की लिप है रोमन लिपि। English भाषा का और इस लिपि का जन्म England में हुआ था। 

♦ हम सही English क्यों नहीं बोल पाते?

अगर आप English बोलना सीखना चाहते हैं या English सिखने का आसान तरीका जानना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जानिये की हम English आखिर बोल क्यों नहीं पाते? किसी भी परेशानी का समाधान आपको तभी मिल सकता है जब आपको परेशानी पता हो। तो चलिए अब सबसे पहले परेशानी के बारे में जानते हैं। 

♦ English Grammar

हम जैसे लिखते हैं वैसे ही हम अक्सर बोलने की भी कोशिश करते हैं। सबसे बड़ी गलती जो ज़्यादातर लोग करते हैं, जो मैं भी शुरू में करता था वो है Grammar का प्रयोग। आप जैसे लिखते हो वैसे अगर बोलोगे तो कभी बोल नहीं पाओगे। 

लिखते समय तो किसी तरह चल जाता है मगर English बोलते समय आपको Grammar का थोड़ा ख़ास ध्यान रखना होता है। थोड़ी बहुत Tenses की जानकारी होनी और थोड़ा बहुत Past, Present, और Future के नियमों के अनुसार बोलना आवश्यक है। 

♦ Vocabulary की कमी

English बोलना सिखने में ये सबसे ज़्यादा पायी जाने वाली परेशानी है। बोलते समय English के सही शब्द सही समय पर लोगों को नहीं सूझते। और इसी वजह से English बोलने में डर पैदा होता है और confidence जाने लगता है। 

बहुत बार ऐसा होता है की शब्द पता ही नहीं होते के English बोलते समय इस्तेमाल क्या करें, और बहुत बार ये होता है की पता होते हैं शब्द पर सही समय पर सूझते ही नहीं की क्या बोलेन। इसके लिए हमें नए शब्दों को सीखना तो ज़रूरी है पर जो याद हैं उनकी प्रैक्टिस भी बहुत ज़रूरी है। इसका भी समाधान इस पोस्ट में मैं आगे आपको बताऊंगा। 

♦ माहौल और लोग

दोस्तों एक बहुत ही बड़ी वजह English ना बोल पाने की ये भी है की हमारे आस पास का माहौल और लोग। अपने आस पास के माहौल और लोगों की वजह से हम English बोल नहीं पाते या बोलते वक़्त शर्म करते हैं या घबराते हैं। 

अगर तो आप किसी गाओं में रहते हो तो बेशक आपको ये दिक्कत का सामना बहुत बड़े स्टार पर करना पढ़ सकता है क्यूंकि आप देखेंगे की वहां कोई भी English बोलने वाला आपको आसानी से नहीं मिलने वाला। और अगर कोई बात करने के लिए ही जब नहीं होगा तो हम अभ्यास English बोलने का करेंगे किसके साथ आखिर।

Read: घर बैठे अंगेजी बोलना कैसे सीखें (10 Super Tips)

वहीँ आप शहर में देखो तो बच्चे भी ऐसी कमाल की फर्राटेदार English बोलते हैं की लोग हैरान रह जाते हैं। आखिर ऐसा होता क्यों है? क्यूंकि उनका माहौल और आस पास के लोग, सभी English बोलने वाले होते हैं। उनके दोस्त, रिश्तेदार, परिवार, स्कूल में और हर जगह सब कोई English बोलने वाले होते हैं। इसीलिए उनके लिए English सीखना आसान हो जाता है। 

तो अगर आप किसी शहर में रहते हैं तो आपको English बोलने वाला माहौल और लोग चाहिए जो ाको बहुत आसानी से मिल ही जायेंगे। पर अगर आप किसी गाओं में रहते हैं तो आपके लिए मुश्किल होगी मगर गाओं में रहकर भी आप कैसे English बोलने वाला माहौल बना सकते हैं ये हम आगे बताएँगे। 

♦ Confidence की कमी

अक्सर जब हम में से कोई नए नए English course को पूरा करते हैं, English सीख कर रेडी होते हैं तो देखि जाती है सिर्फ एक चीज़ की कमी और वो है हमारा confidence English बोलते वक़्त। हम अक्सर अपना सारा confidence loose कर देते हैं English सीखने के बावजूद

कभी भी आप अगर English बोलते समय confidence में कमी महसूस करो तो ये समझ लेना की कहीं न कहीं आपको या तो knowledge पूरी या सही नहीं है या फिर उसका कारण है practice अच्छे से ना होना।

बहुत बार ये होता है की अगर मैंने कोई गलती की तो सामने वाला क्या सोचेगा। दोस्तों वो तो जब सोचेगा तक सोचेगा पर हम अपनी practice का बेशकीमती समय ये सब सोचने में बर्बाद कर देते हैं। तो सबसे पहला काम हमें यह करना है की ये सब सोचना बंद करके अपने confidence पर ध्यान दें और उसे मज़बूत बनाये।

♦ English सीखने का आसान तरीका

अगर आप पूरी लगन से English सीखने में interested हो तो आपको कुछ आसान तरीको को नियम से अपनाना और अभ्यास करना होगा। इसका फायदा हो सकता है की आपको एक या दो दिन में नज़र ना आये। परन्तु कुछ हफ़्तों में ज़रूर आप एक बड़ा बदलाव महसूस करेंगे अपनी English में और बोलचाल में

  1. YouTube पर English की news देखिये।
  2. English की कोई भी किताब लीजिये मगर उसे रोज़ नियमित रूप से पढ़िए ज़रूर।
  3. रोज़ इस्तेमाल होने वाले English words लिखिए और अभ्यास कीजिये उन्हें दोहराने और बोलने का।
  4. शीशे के आगे खड़े हो कर, English में खुद से बात करने का अभयद करिए।
  5. जितना हो सके उतना, English में बात कीजिये लोगों से।
  6. किसीको भी किसी भी बात का जवाब देना हो तो उसे पहले English में सोचिये।
  7. English movies देखिये।

अगर आप नियमित रूप से रोज़ के रोज़ ये ऊपर दिए गए 7 तरीको को अपनाएंगे तो हम गारंटी देते हैं की कुछ ही हफ़्तों में आप अपनी English speaking को improve कर पाएंगे

English sikhne ka aasan tarika
English Sikhne ka Aasan Tarika

English सीखने के 13 आसान तरीके

अब यहाँ मैं आपको English सीखने के आसान 13 तरीके बताने जा रही हूँ जिससे की आप बहुत ही जल्द, थोड़े ही अभ्यास से बहुत ही अच्छी English बोलना और लिखना सीख सकते हैं

इन 13 तरीको से मैंने बहुत से अपने स्टूडेंट्स को अच्छी और सही English बोलना सिखाया है और आज लगभग सभी के सभी एक अच्छी नौकरी पर एक अच्छे औदे पर स्थित हैं।

मैं बहुत ही विशवास से कहती हूँ की अगर आपने इन तरीकों को सही से नियम से अपनाया और अभ्यास किया तो आप बहुत ही कम समय में अच्छी और सही English बोलना सीख सकते हैं।

(13 Ways) English सीखने के सही, प्रमाणित और आसान तरीके

1. Self Confidence पर ध्यान देने की ज़रुरत

जी हाँ दोस्तों, सबसे पहले आपको अपने self-confidence पर काम करना होगा। English सिखने के आसान तरीकों में यह सबसे पहले आता है, क्यूंकि आपमें अगर confidence की कमी होगी तो आप कोई language तो क्या, कोई lesson भी सही से नहीं सीख सकेंगे

अगर आप गाँव से हो या किसी ऐसे friends circle में हो जहाँ ज़्यादातर आपके दोस्त हिंदी ही बोलते हैं तो आपको अजीब लगेगा उनके साथ English बोलने की कोशिश या अभ्यास करने में। यहाँ आपको अपने confidence को मज़बूत करना होगा और अगर कोई English नहीं बोलता या नहीं समझता तो भी आप English बोलना शुरू कीजिये। क्यूंकि ये अंत में आपके ही काम में आने वाली है।

अगर आप अपने ऊपर सही से भरोसा और confidence नहीं बनोगे तो आप बहुत कुछ खो दोगे और कभी English सही से नहीं सीख पाओगे। इसीलिए मेरे हिसाब से आत्म विशवास सबसे पहली सीडी है English बोलना सीखने की

2. अपनी दुनिया खुद सजाएं (English sikhne ka aasan tarika)

आपने देखा होगा की Lotus फ्लावर कीचड में ही खिलता है पर कीचड से अछूता ही रहता है। चन्दन हर जगह नहीं उगता, गुलाब का फूल हर जगह नहीं उगता, केसर हर जगह नहीं उगता। इन सभी को एक अलग माहोल, एक अलग ज़मीन, एक अलग वातावरण की ज़रुरत होती है खिलने के लिए।

ऐसे ही अगर आप एक अनोखे, कामियाब और सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपको भी अपनी एक अलग दुनिया बनानी होगी, खुद सजानी होगी जहाँ आप हर किसी के साथ अंग्रेजी में ही बात करेंगे।

हमें पता है की आप लोगों के आस पास शायद ज्यादा ख़ास अंग्रेजी बोलने वाले लोग नहीं होंगे। पर आपको किसी तरह उनका ख़ास चयन करना है जो लोग अंग्रेजी में आपसे बात कर पाएं या कम से कम आपकी रेस्पेक्ट करें जब आप अंग्रेजी बोलने की कोशिश करें। यह English सीखने का एक बहुत ही अद्भुद और आसान तरीका है

इसके लिए आप अपने मोबाइल में कुछ apps डाल सकते हैं जहाँ आप English बोलने वाले लोगों को चुन सकते हैं और English में बात कर सकते हैं।

3. English की कोई भी किताब रोज़ पढ़िए

इंग्लिश सीखने के तरीकों की बात हो, और किताबें पढने का ज़िक्र ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता न दोस्तों किताबों को इंसान का सबसे अच्छा और सच्चा दोस्त कहा गया है

जितना समय आप रोज़ निकाल सकें उतना समय निकालिए English की किताब पढने के लिए। सबसे बेहतर तो यह होगा की आप रात को सोने से पहले कोई किताब थोड़ी सी ज़रूर पढ़ें। उससे होगा यह की जब आप सो भी जायेंगे तो भी English में पढ़ा हुआ कुछ न कुछ आपके दिमाग में चलता रहेगा और आपकी English आपके Sub Conscious में दृढ़ता से छप जाएगी।

धयन रहे की आपको पढना तो है रोज़ मगर कोशिश होनी चाहिए जो पढ़ा उसे समझने की। आप बिना समझे अगर पढेंगे तो फायदा तो होगा पर उतना नहीं होगा

ये भी हो सकता है की शुरू में आपको बहुत ही समय लगे एक या दो पन्ने अंग्रेजी में पढने में मगर आपको हिम्मत नहीं छोडनी है। क्यूंकि आप कुछ ही हफ्ते में देखेंगे की आप बहुत जल्दी पढना शुरू कर सकेंगे। आपकी स्पीड पढने की धीरे धीरे तेज़ी से बढती जायेगी।

रोज़ पढना इसीलिए ज़रूरी है क्यूंकि आपको रोज़ कुछ नया सीखने को मिलेगा और अभ्यास करने को मिलेगा। और रोज़ कुछ नया सीखना बहुत ही आवश्यक है अंग्रेजी सीखने के लिए।

4. English movies देखिये

English सीखने का एक आसान नहीं पर सबसे आसान और लाजवाब तरीका है अंग्रेजी मूवीज अर्थात फिल्में देखना और गाने सुनना सबसे आसान तरीका इसीलिए है क्यूंकि हम सभी मूवीज देखने के वैसे ही बहुत शौक़ीन हैं और अगर आपको enjoy करते करते, खेल खेल में, entertainment के साथ English सीखने को मिल जाये तो क्या इससे आसन तरीका कोई होगा भला?

आपको English movies देखनी है और ये बहुत ही ज़रूरी है क्यूंकि आपको English movies देख कर ही समझ आयेगा की English बोलते समय कब कहाँ कौनसे expressions किस तरह देने होते हैं।

English movies देखने से भी आपको रोज़ कुछ नया मिलेगा सीखने के लिए

और अगर आपको English movies देखने में परेशानी होती है क्यूंकि आपको उनका accent समझ नहीं आता तो आप YouTube पर English movies subtitles के साथ देख सकते हैं, जिससे की आप सुन भी पाएंगे और पढ़ भी पायेंगे।

5. रोज़ बोले जाने वाले नए शब्द नए वाक्य

मुझे लगता है कि English सीखने के सभी आसान तरीकों में से यह एक ऐसा तरीका है जो शायद हर कोई कोशश करता है करने की शायद सभी लोगों के लिए सबसे आसान तरीका यही है कि कुछ रोज बोले जाने वाले English वाक्य (Daily use English Sentences) को याद किया जाए

हमें अगर हिंदी में बात करनी हो तो हमारे लिए कोई परेशानी वाली बात नहीं है क्यूंकि हम बचपन से सीख रहे हैं, सीखते आये हैं और कभी भी, कहीं भी, किसी से भी हिंदी में बात कर सकते हैं। मगर अंग्रेजी में ऐसा नहीं है, इसीलिए आपको चाहिए रोज़ कुछ नया सीखना। थोडा सा ही सही पर रोज़ कुछ नया सीखें ज़रूर।

रोज़ बोले जाने वाले नए शब्द व नए वाक्य रोज़ सीखें और रोज़ उनका अभ्यास करें और बहुत जल्द आप बहुत अच्छे से English में बात करने योग्य हो जायेंगे

ज़्यादातर मैंने देखा है की कुछ लोगों को English आने के बावजूद कब कहाँ क्या बोलना है सूझता नहीं है, क्यूंकि हमें सही शब्दों की अंग्रेजी नहीं आती। इसीलिए रोज़ कम से कम एक नया शब्द ज़रूर सीखें।

जितना आपको नए शब्द आते होंगे उतना ही आपको लोगों से बात करने में परेशानी नहीं होगी।

6. English के गाने सुनिए

जैसा कि हमने point no 4 में ज़िक्र किया कि English सीखने का सबसे आसान तरीके के साथ साथ एक बहुत ही बेहतरीन और लाजवाब तरीका है English की मूवीज देखना और गाने सुनना अब चलिए यहाँ थोडा बात करते हैं English गानों से कैसे सीखते हैं के बारे में

English के गाने सुनना आपको बहुत ही आसान करेगा English सीखने में क्यूंकि इसमे होगा music और music में ताकत होती है दिमाग (memory) को बढ़ने की. दिमाग को बढ़नी की शक्ति होती है music में।

आपको समझ आये या ना आयें बस आपको English गाने सुनने हैं और समझने की कोशिश करनी है। अगर आप ये रोज़ करना शुरू करते हैं तो आप देखेंगे की पहले पहले तो आपको केवल एक या दो words ही समझ आएंगे पर कुछ दिनों बाद आप दस से पंद्रह words समझ पाएंगे और ये चक्र बढ़ता चला जायेगा।

7. सोचना शुरू करो मगर केवल English में

English सीखने का बहुत ही आसान और असरदार तरीकों में से एक बेहतरीन तरीका है English में सोचना शुरू करना या सोचने की आदत डालना।

हम लगभग सभी अक्सर करते क्या हैं की हम सोचते हैं अपनी मात्रभाषा में और फिर उस वाक्य को translate करते हैं और बोलते हैं। और ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें आदत डालनी चाहिए की हम आज और अभी से सोचना भी English में ही शुरू करें

आप अपनी मात्रभाषा को फर्राटेदार तरीके से क्यूँ बोल पाते हैं? क्यूंकि आप हर समय अपनी उसी भाषा में ही सोचते हैं। ऐसे ही अगर आप सोचना English में शुरू करेंगे तो आप कुछ ही समय में आदि हो जायेंगे और फर्राटेदार English बोल पाएंगे

8. अपने हर कार्य को English में ही बोलें

एक बहुत ही अद्भुद और कमाल का तरीका है अपने हर एक कार्य जो की आप करने लगे हैं उसे English में बोलें।

जैसे की आपको करना है:

1. मुझे अपनी दोस्त सोनिया को कॉल करना है।

    I need to call my friend Soniya

2. मुझे उससे पूछना है की कल पार्टी कैसी रही?

    I want to ask her how was the party yesterday?

3. कल घर पहुच के उसने मुझे मेसेज नहीं किया।

    She didn’t message me after reaching home.

4. मुझे कोई जानकारी नहीं है की कल वो कितने बजे घर पहुची।

    I have no idea at what time she reached home yesterday.

5. अभी कॉल करू या कल करू?

    Shall I call right now or tomorrow?

6. छोड़ यार, अभी कॉल कर, कल किसने देखा।

    Let’s leave it, call her now, who has seen tomorrow.

7. पूछूंगी की तू अभी भी नींद में है क्या।

    I’ll ask her if she is still sleepy.

बस इसी तरह का अभ्यास आपको रोज़ करना है और रोज़ English में अपने हर कार्य को बोलना है जो भी करने लगो। थोड़े समय में आप लगभग अपने हर कार्य को English में बोलना और करना सीख जायेंगे। ज़रुरत है तो बस अभ्यास की।

9. Social Media पर English बोलने की ही आदत डालें

हम सभी Facebook, Instagram, Twitter, Linkedin, Snapchat आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब आपको थोड़ी थोड़ी English बोलनी आ जाये तब कोशिश कीजिये की अपने कुछ दोस्त ऐसे बनाइये जिनके साथ आप English में बात कर पाएं

English बोलने वाले लोगों को add कीजिये, follow कीजिये, उनके posts पढ़िए और जितना हो सके उनके posts पर English में ही comment कीजिये।

इससे आपकी आदत बहुत मज़बूत होगी English बोलने की और सीखने को रोज़ कुछ न कुछ नया मिलेगा।

10. Mirror and Me – आइना और मैं

जितना समय मिल सके उतना ज्यादा अपने आप से बात कीजिये और वो भी आईने के सामने खड़े हो कर। ये बहुत ही अच्छा और proven तरीका है English सीखने का

जब भी समय मिले, कुछ भी बात कीजिये, कुछ भी बोलिए पर आईने के सामने अपने आप से बात ज़रूर करें।

11. Confidence के साथ लोगों से बात

अब आपको लोगों से तो बात करना शुरू करना ही होगा जो लोग English में बात करते हैं। क्यूंकि अकेले practice कितनी भी कर लीजिये, जितना ज्यादा आपको लोगों से बात करके सीखने को मिलेगा उतना अकेले नहीं मिल सकता।

थोडा अपने अन्दर confidence को जगाइए और बोलना और बात करना शुरू कीजिये अपने friends या family से जो English बोलते हों। ऐसे लोगों के साथ आपको English बोलने को भी मिलेगा, English सुनने को भी मिलेगा और आपकी सोच में भी सिर्फ English ही चलेगी क्यूंकि आपको उनकी अगली बात का जवाब जो देना होगा English में और आगे बात continue करनी होगी।

तो आपको कोशिश करनी है confidence के साथ लोगों से बात करने की जो लोग English में बात करते हैं।

12. गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो

जब हम कुछ भी सीखते हैं नया तो अनगिनत गलतियाँ होती हैं हमसे। और ये बिलकुल स्वाभाविक है। इसीलिए दोस्तों हमें ज़रा भी घबराना नहीं है गलतियों से। बल्कि ज्यादा से ज्यादा गलतियों से सीखना है अपनी English को और ज्यादा improve करने के लिए। अगर आप इंग्लिश सीखने का आसान तरीका खोज रहे हैं दोस्तों, तो याद रखिये कि अपनी गलतियों पर शर्माना मत, बल्कि उनसे सीख लेना

जितना गलतियां करोगे, जितना गलतियों से सीखोगे उतना ही आगे बढोगे English बोलना सीखने में

13. सीखना, अभ्यास करना और सीखना

आपको ऊपर दिए गए सभी तरीकों को रोज़ अपने जीवन में अपनाना होगा और कुछ नया रोज़ सीखना है और रोज़ अभ्यास करना है जो कुछ नया सीखा।

अगर आप कुछ नया रोज़ सीखते हैं मगर अभ्यास नहीं करते तो कोई फायदा नहीं है क्यूंकि कुछ ही समय में आप भूल जायेंगे जो कुछ नया सीखा। इसीलिए आपको जो सीखा use द्रिड करना होगा अभ्यास करके। और जब उसे पूरी तरह द्रिड कर लो तो आगे बढ़ना होगा दोबारा कुछ नया सीखने के लिए।

YouTube पर English सिखाने वाले videos देख देख कर रोज़ उनकी practice करिए

आप YouTube पर Daily Use English Words with Meaning in Hindi जैसे videos देख कर रोज़ कुछ न कुछ नया और बेहतरीन सीख सकते हैं

ये एक cycle है, एक चक्र है जो रोज़ के रोज़ नियमित रूप से चलता रहना चाहिए।

इंग्लिश जल्दी सीखने के लिए क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि किसी तरह इंग्लिश हल्दी से सीख जाएँ या आपके पास ज्यादा समय नहीं है पढाई करने के लिए तो कोई बात नहीं। हम आपके लिए यहाँ 13 आसान तरीके ले कर आये हैं इंग्लिश सीखने के लिए
• जितना हो सके इंग्लिश में बात करने की कोशिश करें और अपनी गलतियों से सीखें, शर्मायें नहीं
इंग्लिश मूवीज देख कर कुछ डायलॉग्स याद करिए और उसी तरह दोहराने की कोशिश कीजिये।
• Twitter पर रोज़ कम से कम 2 इंग्लिश में पोस्ट कुछ न कुछ ज़रूर कीजिये।
Facebook पर English के कुछ groups join कीजिये और लोगों से इंग्लिश में बात करने की कोशिश कीजिये।
• इंग्लिश अखबार रोज़ पढने की आदत डालिए।
“The Grammar Game” – YouTube Channel Subscribe करें और रोज़ कुछ नया सीखें।

इंग्लिश सीखने की शुरुआत कैसे करें?

इंग्लिश सीखने की शुरुआत करना चाहते हैं तो Facebook पर groups join कीजिये और कुछ ऐसे मित्र बनाने की कोशिश करो जो इंग्लिश में आपके साथ बात करें। आपको बहुत से groups आसानी से मिल जायेंगे। साथ ही Twitter और social media पर इंग्लिश में ही पोस्ट्स डालने की कोशिश करें, ऐसा करने से आप गलती करेंगे और आपको गलती करने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

मोबाइल में इंग्लिश कैसे सीखते हैं?

अगर आप मोबाइल से इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो YouTube पर बहुत से English सिखाने वाले channels हैं जिनकी आप मदद ले सकते हैं जैसे कि The Grammar Game और भी बहुत से। यह channels आपको रोज़ इंग्लिश का एक नया lesson एक नया चैप्टर सिखाते हैं और आप बहुत ही आसानी से घर बैठे मोबाइल से इंग्लिश सीख सकते हैं। साथ ही आप मदद ले सकते हैं Facebook groups की भी।

निष्कर्ष

हम तहे दिल से उम्मीद करते हैं की आपको हमारे इस पोस्ट, जिसका विषय है English sikhne ka aasan tarika से बहुत कुछ सिखने को मिला होगा और आप इन सभी टिप्स को अपने जीवन में अपनाएंगे।

अगर आपको हमारा यह पोस्ट English sikhne ka aasan tarika अच्छा लगा हो तो कृपया comment करके ज़रूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ या अपने social networks पर इस पोस्ट को share ज़रूर करें।

Leave a Comment