वायरल वीडियो: विदेशी लड़की बोली कमाल पंजाबी – वो शादी की बात करने लगा


इस लड़की की पंजाबी ने तो चौंका के रख दिया कि वो शादी की बात करने लगा।

Viral video


कुछ समय पहले फेसबुक पर शैरी मान ने एक विडियो शेयर किया जो कि काफी वायरल हुआ और काफी चर्चा में है क्यूंकि इसमें कुछ विदेशियों को देखा गया अच्छी पंजाबी बोलते हुए। इस वायरल विडियो में आप देख पाएंगे कि इन 2 विदेशियों ने कितनी अच्छी तरह पंजाबी बोली ही नहीं, बल्कि अच्छी तरह पंजाबी में बात भी की।

इस लड़की को इतनी अच्छी पंजाबी बोलते देख, विडियो बनाने वाले से रहा नहीं गया और उसने पूछ ही लिया कि यह लड़की एक पंजाबी लड़के से शादी करना चाहेगी या किसी विदेशी से।

अभी तक इस विडियो पर 1 मिलियन (MILLION) से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। और इतना ही नहीं, हर रोज़ कमाल के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं।

यह विडियो 2 भागों में बटा हुआ है। पहले भाग में एक विदेशी लड़की जो कि एक मोबाइल स्टोर पर बहुत ही अजीब ढंग से कड़ी है और जिसकी बहुत ही प्यारी स्माइल (Smile) है।

Viral Video: लड़की और विडियो बनाने वाले की बातचीत

जो व्यक्ति विडियो बना रहा है यह लड़की उससे पूछती है:

लड़की: “क्या आप मेरी फोटो ले रहे हो?”

इसपर विडियो बनाने वाले ने पंजाबी में जवाब दिया कि: “मैं आपका फोटो नहीं ले रहा, बल्कि आपका विडियो बना रहा हूँ।”

उसके ऐसा बोलने की देर थी, कि तुरंत यह महिला भी पंजाबी में ही बोल उठी: “ओ ऐसा मत करो सरदार जी।” और यह सुनकर विडियो बनाने वाले की हैरानी की सीमा नहीं रही।

उस लड़की से उसका नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम “लिम (Lim)” बताया। उस आदमी ने लड़की से पूछा कि वह कहाँ से है।

लड़का: क्या आप मोगा (पंजाब) से है?

लड़की ने फिर पंजाबी में मजाक में कहा कि: “मैं नहीं, मेरा जीजा मोगा से है”।

लड़का: आप बहुत अच्छी पंजाबी बोलते हो। आप कब से पंजाबी भाषा बोल रहे हो?

लड़की: 5 साल से।

लड़का: आपको पंजाबी किसने सिखाई? कहाँ से सीखी?

लड़की: मुझे मेरे दोस्त ने पंजाबी सिखाई।

लड़का: आपकी शादी हो गई?

लड़की: नहीं, अभी तक नहीं हुई।

लड़का: शादी किसी पंजाबी लड़के से करोगे या किसी विदेशी से?

लड़की: देखेंगे किस्मत में जो लिखा हो।

लड़का: आपका नंबर मेरे पास है, किसी लड़के ने पुछा तो दूँ या ना दूँ आपका फ़ोन नंबर?

लड़की: ओ ना देना किसीको मेरा नंबर। पंजाबी लड़के मुझे परेशान करेंगे।

यह भी देखें: उर्फी जावेद Instagram Viral Video छोटे टॉप ने किया आकर्षित – फैंस बोले HOT

दुसरे भाग में एक वृद्ध अमेरिकन व्यक्ति एक दूकानदार से बात करते हुए दिखा। इस भाग में उस दुकानदार ने बोला कि उसे 15 साल हो गए हैं US में रहते हुए और उसने पहली बार किसी अमेरिकन व्यक्ति को इतनी अच्छी पंजाबी बोलते हुए सुना है।

नीचे देखें वायरल वीडियो:



Leave a Comment