Use of Do and Does in Hindi (Do और Does का प्रयोग, रूल्स एवं उदाहरण)

Use of Do and Does in Hindi – Roles, Examples, Exercises and complete tutorial. Do and Does uses and meaning with Sentences. Examples of Do and Does in Hindi.

अगर आप भी अच्छी नौकरी की तलाश में है अच्छा जीवन जीने के लिए तो अंग्रेजी सीखना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। अपने जीवन को जिस तरह बेहतरीन बनाने के लिए एक बहुत ही अच्छी नौकरी की आवश्यकता होती है वैसे ही अच्छी नौकरी पाने के लिए भी आज के समय में अंग्रेजी सीखना बहुत ही जरूरी होता जा रहा है।

आज के समय में किसी भी नौकरी की बात कीजिए चाहे वह सरकारी हो या फिर प्राइवेट अंग्रेजी भाषा ग्लोबल लैंग्वेज बन चुकी है। हर देश में हर कहीं हर स्थान में और हर एक प्रोफेशन में अंग्रेजी भाषा का बहुत बड़ा योगदान है।

और केवल इसीलिए हम आज आपको Auxiliary Verb अर्थात Use of Do and Does in Hindi के प्रयोग वह भी विभिन्न रूपों में बताने जा रहे हैं। केवल प्रयोग ही नहीं आप इसके साथ-साथ रूल्स और उदाहरण भी सीखेंगे।

अगर आप भी अपनी अंग्रेजी को बेहतरीन बनाना चाहते हैं चाहे अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हो या आप अंग्रेजी लिखने और पढ़ने पर ध्यान दे रहे हैं। Do और Does का प्रयोग आपके लिए बहुत ही आवश्यक है सीखना क्योंकि अलग-अलग स्थान पर Do और Does का प्रयोग किया जाता है वाक्य बनाते हुए।

बहुत से लोगों का कहना यह भी है कि अगर आप Do और Does का प्रयोग अच्छे से सीखना चाहते हैं तो आपको Tenses की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। हालांकि हम यहां पर पूरी कोशिश करेंगे आपको Do और Does के प्रयोग की पूर्ण जानकारी देने की ताकि आप इसका प्रयोग करते समय कभी जीवन में कोई भी गलती ना करें और आपको यह बहुत अच्छी तरह से याद हो जाए।

Do और Does का प्रयोग अक्सर Present Indefinite Tense में किया जाता है जब हम नकारात्मक और प्रश्न वाचक वाक्य को संबंधित करने का प्रयास करते हैं। ऐसे वाक्यों में हम वर्तमान समय में और वर्तमान समय की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। एक उदाहरण के साथ इसे समझिए जैसे हम किसी से पूछे:

  • आप सुबह कितने बजे उठते हैं?
    What time do you get up in the morning?

इस वाक्य में आप देखेंगे कि वर्तमान समय में आपके बारे में या आपके सुबह कितने बजे उठने के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए यहां पर Do और Does का प्रयोग किया गया है।

Do और Does प्राथमिक सहायक क्रिया (Primary Auxiliary Verb) तथा मुख्य क्रिया (Main Verbs) है। अब आपके लिए यह जानना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है कि इनका प्रयोग पूर्ण रूप से किया कहां जाता है? – Present Tense मैं जब भी Interrogative Sentences, Affirmative और Negative sentences का इस्तेमाल होता है वहां ही Do और Does का प्रयोग किया जाता है। कुछ उदाहरण देखिए:

Examples:

She does not want to go to the party.
वह पार्टी में नहीं जाना चाहती.
What do you mean by this?
आपका इस से क्या मतलब है?
What do you want from me?
आप मुझसे क्या चाहते हैं?
I do not live in Delhi.
मैं दिल्ली में नहीं रहता.
Do you know her name?
क्या आप उसका नाम जानते हैं?
Why do you not carry your laptop to the office?
आप ऑफिस में अपना लैपटॉप क्यों नहीं ले जाते?
Do you have an iPhone?
क्या आपके पास अई – फ़ोन है?
I do my work first and then play the game.
मैं पहले अपना काम करता हूं और फिर गेम खेलता हूं।

ऊपर दिए गये सभी वाक्यों को ध्यान से देखेंगे तो आप पायेंगे कि सभी वाक्य Present Indefinite Tense के है, अर्थात वर्तमान के हैं। Interrogative Sentences, Affirmative और Negative sentences हैं।

Read: Use of Would in Hindi – Meaning & Rules with Examples (Would का use कहाँ होता है)

Use of Do and Does in Hindi

Do और Does का प्रयोग किया जाता हैं केवल उन वाक्यों में जो कि Present Indefinite Tense के होते हैं और वो भी main verb या helping verb के रूप में ही इनका प्रयोग अक्सर किया जाता है / होता है। “To Do” प्राथमिक सहायक क्रिया (Primary Auxiliary Verb) है; और इसी के रूप हैं “Do और Does”. केवल Present Indefinite Tense के वाक्यों में ही इनका प्रयोग किया जाता है। उदाहरण देखिये:

Examples:

Do you know how to speak English?
क्या आप जानते है अँग्रेजी कैसे बोलते है?
Do you want to learn English?
क्या आप अंग्रेजी सीखना चाहते है?
Reena does not go to parties.
रीना पार्टियों में नहीं जाती।
I do my work and then play cricket.
मैं अपना काम करता हूं और फिर क्रिकेट खेलता हूं।
Do you want to invite more people?
क्या आप और अधिक लोगों को आमंत्रित करना चाहते हैं?
Sheetal does not have a phone.
शीतल के पास फ़ोन नहीं है।
She does not like me.
वो मुझे पसंद नहीं करती।
I do not know her name.
मैं उसका नाम नहीं जानता।
Do you know his address?
क्या आप उसका पता जानते हैं?
Pooja does not eat rice.
पूजा चावल नहीं खाती।

Do and Does Rules in Hindi (रूल्स समझना ज़रूरी)

तो चलिए अब हम Do और Does के rules समझ लेते हैं।

Do और Does का Use Affirmative Sentences में

Do और Does का प्रयोग main verb के रूप में किया जाता है Affirmative Sentences में Present Tense में – अर्थात वर्तमान समय में घटित होने वाली क्रियाओं में। वर्तमान अनिश्चित काल (Present Indefinite Tense) के सकारात्मक वाक्यों (affirmative sentences) में Do and Does का प्रयोग मुख्य क्रिया (main verbs) की तरह किया जाता है। थोडा और अलग तरीके से समझाने के लिए बताया जाए तो Do/Does का प्रयोग सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentence) में किसी कार्य को करने के लिए किया जाता है, जो मुख्य क्रिया (main verb) है ना कि सहायक क्रिया (helping verb) के रूप में।

Examples:

  • बिना नक़ल किए अपना काम पूरा करो।
    Do your work without copying.

Rules to Remember (याद रखने के लिए आवश्यक रूल्स)

  • सकारात्मक वाक्यों (Affirmative Sentences) में Do और Does क्रिया का प्रयोग – मुख्य क्रियाओं (Main Verb) के रूप में किया जाता है।

Sentence Structure: Subject + do / does + object + sentence (other words)

  • Use of Do: जब हम Plural Person या Subject की बात करते हैं (जैसे कि: I, We, You, They, Sheetal and Reena etc.), वहां हम Do का प्रयोग करते हैं।
  • Use of Does: जब हम Singular Person या Subject की बात करते हैं (जैसे कि: He, She, It, Sheetal, Anjali, Suman), वहां हम Do का प्रयोग करते हैं।

Read: Use of Can and Could with Examples in Hindi

Examples:

Do what you want.
तुम्हें जो करना है करो।
I do not go to school.
मैं विद्यालय नहीं जाता हूं।
He does the cleaning properly.
वह सफाई ठीक से करता है।
Suman does it daily.
सुमन ऐसा रोजाना करती है।
Do your assignments in class on time.
कक्षा में अपना कार्य समय पर करें।
Do your best.
अपनी पूरी कोशिश करो।
Do your class work sincerely.
अपनी कक्षा का कार्य ईमानदारी से करें।
He does not want to marry me.
वह मुझसे शादी नहीं करना चाहता।

Do और Does का Use Negative Sentences में

Present Indefinite Tense में जब हम Negative Sentences बनाते हैं, उनमें हम Do और Does का use करते हैं। जब भी हम Negative Sentences में Do और Does का प्रयोग करते हैं तो वह helping verb की तरह होता है।

आइये अब हम इसके Rule समझ लेते हैं और फिर कुछ उदाहरणों से इसे और अच्छी तरह समझेंगे।

Sentence Structure: Subject + Do not / Does not + V1 + Object

  • ध्यान रहे कि हम जब भी Do और Does का प्रयोग Negative Sentences में करेंगे तब Do का प्रयोग होगा हमेशा Plural Subjects के साथ जैसे कि: I, We, You, They. और वहीँ Does का प्रयोग होगा हमेशा Singular Subjects के साथ, जैसे कि: He, She, It, Name.
  • आपको एक और Rule का ध्यान रखना है कि जब भी हम Negative Sentences का use करेंगे तब हम Verb की 1st form का use करेंगे। और यहाँ Verb के साथ s/es को नहीं लगाया जायेगा।
  • जैसे कि हम Negative Sentences की बात कर रहे हैं तो हमारे लिए यहाँ यह समझना भी बहुत ही ज़रूरी है कि जब हम किसी हिंदी वाक्य में “कभी नहीं” का use करेंगे तब वहां English में Never का प्रयोग किया जाना चाहिए। और जब कभी English में Never का प्रयोग होगा, तब वहां उस वाक्य में Do और Does का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
HeDoes Not
SheDoes Not
ItDoes Not
NameDoes Not
IDo Not
YouDo Not
WeDo Not
TheyDo Not

चलिए अब कुछ उदाहरणों से इसे और अच्छी तरह समझ लेते हैं।

Read: Life में Successful कैसे बने? (बेहतरीन टिप्स)

Examples:

I do not want a Samsung phone.
मुझे सैमसंग फोन नहीं चाहिए।
He does not want to call you.
वह तुम्हें कॉल नहीं करना चाहता।
Reena does not want to marry you.
रीना तुमसे शादी नहीं करना चाहती।
Sheetal does not want to go on a long drive with you.
शीतल तुम्हारे साथ लॉन्ग ड्राइव पर नहीं जाना चाहती।
You do not want to talk to her, and she does not want to talk to you.
आप उससे बात नहीं करना चाहते और वह आपसे बात नहीं करना चाहती।
They do not like to come to the party without an invitation.
इन्हें बिना बुलाए पार्टी में आना पसंद नहीं है।
Rahul does not want to learn English.
राहुल अंग्रेजी नहीं सीखना चाहता।
He does not want to join an English-speaking course.
वह इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स में शामिल नहीं होना चाहता।
He does not want to pay the fees.
वह फीस नहीं देना चाहता।

Do और Does का Use Interrogative Sentences में

दोस्तों अब हम बात करेंगे Interrogative Sentences की। जब भी हम Present Indefinite Tense में Interrogative Sentences का use करते हैं, वहां भी Do और Does का प्रयोग किया जाता है। Negative Sentences की ही तरह Interrogative Sentences में भी Do और Does का प्रयोग helping verb की तरह किया जाता है।

आइये अब हम इसके Rule समझ लेते हैं और फिर कुछ उदाहरणों से इसे और अच्छी तरह समझेंगे।

Sentence Structure: Do / Does + Sub + V1 + Object

  • यहाँ भी आपको ध्यान रखना होगा कि हम जब भी Do और Does का प्रयोग Interrogative Sentences में करेंगे तब Do का प्रयोग होगा हमेशा Plural Subjects के साथ जैसे कि: I, We, You, They. और वहीँ Does का प्रयोग होगा हमेशा Singular Subjects के साथ, जैसे कि: He, She, It, Name.
  • हम यहाँ Interrogative Sentences की बात कर रहे हैं, इसीलिए यहाँ Do पहले आएगा जब भी वाक्य में Plural Subject होगा और वहीँ Singular Subject हो तो हम Does का प्रयोग पहले करेंगे।
  • जब और अगर Interrogative Sentence नेगेटिव हो, तो भी हम पहले Do / Does का प्रयोग करेंगे और उसके बाद Sentence Structure का – Sentence Structure: Do / Does + Sub + Not + V1 + Object

चलिए अब कुछ उदाहरण लेते हैं और बेहतर समझने के लिए।

Examples:

Do you go to school every day?
क्या आप रोज स्कूल जाते है?
Do you go to school this way every day?
क्या आप हर दिन इसी तरह स्कूल जाते हैं?
Does Rohit play cricket?
क्या रोहित क्रिकेट खेलता है?
Do you know how to teach English?
क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी कैसे सिखाई जाती है?
Do you want to learn English from me?
क्या आप मुझसे अंग्रेजी सीखना चाहते हैं?
Do you want to subscribe to The Grammar Game channel on YouTube?
क्या आप YouTube पर The Grammar Game को सब्सक्राइब करना चाहते हैं?
Do they want to attend the class tomorrow?
क्या वे कल कक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं?
Do you like traveling by bus?
क्या आपको बस से यात्रा करना पसंद है?
Do you like going on a long drive with me?
क्या तुम्हें मेरे साथ लंबी ड्राइव पर जाना पसंद है?

Read: 1000 Best Daily Use English Sentences With Meaning In Hindi

दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट Use of Do And Does in Hindi (Do और Does का प्रयोग, रूल्स एवं उदाहरण) पसंद आया हो तो कृपया कर आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करें। और अगर आपको कोई confusion हो Use of Do and Does को लेकर या कोई आपका सवाल हो तो आप नीचे comment करके हमें बता सकते हैं।

Leave a Comment